भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले 10 महानगर

भारत विश्व के उन देशों में से है जिसकी जनसंख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। 1951 में भारत की जनसंख्या 36.11 करोड़ थी, जो 1991 में बढ़कर 84.63 करोड़ हो गई थी और आज लगभग सवा अरब है। जनसंख्या वृद्धि के कारण रोजगार की तलाश में ग्रामीण बड़े शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं, जिनसे इन शहरों की जनसंख्या बढ़ गई है। आइए हम देखते हैं कि भारत की अधिकतम जनसंख्या वाले 10 शहर कौन से हैं-



1. मुंबई(महाराष्ट्र)


सपनों का शहर मुंबई, जो कि महाराष्ट्र की राजधानी है। यह भारत के पश्चिमी भाग में कोंकण के तटीय क्षेत्र में है। इस शहर का क्षेत्रफल 603 किमी है। यह चलचित्र तथा दूरदर्शन उद्योग और व्यावसायिक अवसरों के कारण संपूर्ण भारत के लोगों को आकर्षित करता है। इसकी अनुमानित जनसंख्या इस समय 18.4 करोड़ है। यह भारत की सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है।

2. दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली जिससे सभी परिचित हैं। दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसका विस्तार लगभग 1483 वर्ग किलोमीटर है। सर्वाधिक जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का दूसरा महानगर है। यहाँ स्थित शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश के लिए भारत के कोने-कोने से विद्यार्थी आते हैं। यहाँ अनेक उच्च श्रेणी के काॅलेज तथा शोध संस्थान हैं, साथ ही व्यावसायिक अवसरों की भी प्रचुरता है। वर्तमान समय में इसकी अनुमानित जनसंख्या 16.3 करोड़ है।

3. बंगलौर(कर्नाटक)

दक्षिण भारत में लगभग 900 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस महानगर में संपूर्ण वर्ष सुहावना मौसम रहता है। यह कर्नाटक की राजधानी है। भारत की बड़ी-बड़ी साॅफ्टवेयर कंपनियों का कार्यालय यहाँ होने से इसे भारत के प्रमुख प्रौद्योगिक महानगरों में गिना जाता है। वर्तमान समय में इसकी जनसंख्या लगभग 8.44 करोड़ है।

4. हैदराबाद(तेलंगाना)

‘निजाम का शहर’ तथा ‘मोतियों के शहर’ के नाम से प्रसिद्ध हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है। यह शहर यहाँ बसी फिल्म सिटी, नवाबी स्वाद के भोजन और मोतियों के लिए प्रसिद्ध है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह अग्रणी है। यह औषधीय उद्योगों का भी केन्द्र है। यह देश का चैथा सर्वाधिक जनसंख्या का शहर है। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या 6.73 करोड़ है।

The post भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले 10 महानगर appeared first on Brain Berries.



Contributer Brain Berries https://ift.tt/2Q2x7Vn

भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले 10 महानगर भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले 10 महानगर Reviewed by mimisabreena on Friday, December 27, 2019 Rating: 5

No comments:

Sponsor

Powered by Blogger.